संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले देशों का सम्मेलन 14-16 अक्टूबर को, भारतीय सेना मेजबानी को तैयार
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा, जिसकी मेजबानी भारतीय सेना करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र…

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा, जिसकी मेजबानी भारतीय सेना करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार विश्व भर में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जो परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों, आपसी सहभागिता, निर्णय-प्रक्रिया में समावेशिता और शांति स्थापना को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी एवं प्रशिक्षण की भूमिका पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे ज्यादा योगदान देने वालों में से एक भारत, इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों पर विचार-विमर्श करना, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान करना और भविष्य की शांति स्थापना के लिए एक साझा दृष्टिकोण विकसित करना है। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम (सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है) की भारतीय दर्शन परंपरा का सशक्त प्रतीक है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव (यूएसजी, डीपीओ) जीन पियरे लैक्रोइक्स के महत्वपूर्ण संबोधन होंगे।
पूर्ण सत्र में सम्मेलन के दौरान विशेष रक्षा प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। सम्मेलन में अल्जीरिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नाइजीरिया, पोलैंड, रवांडा, श्रीलंका, सेनेगल, तंजानिया, थाईलैंड, युगांडा, उरुग्वे और वियतनाम के प्रमुखों की भागीदारी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
