द इंडियन व्यू

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री इस महीने की 26 तारीख को…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
2 min read
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

दुनिया के शीर्ष नेता, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 से 28 सितंबर तक होने वाली वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए पंहुच रहे हैं। वहीँ, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डॉ. जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता इस वर्ष “विश्वास बहाल करना, बदलाव का प्रबंधन करना: ऐसी संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था जो सभी के लिए काम करे” विषय के तहत हो रही है।

महासभा में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने देशों की प्राथमिकताओं और रुख को सामने रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्‍तेरेश ने विश्व नेताओं से अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि शांति, गरिमा, न्याय और मानवता के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है।

गुत्‍तेरेश इस वर्ष महासचिव के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने अंतिम सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। उनका कार्यकाल इस वर्ष के अंत में समाप्त होने वाला है।

उच्च स्तरीय सत्र के दौरान वैश्विक संघर्षों, विकास, जलवायु परिवर्तन, मानवीय चुनौतियों और अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…