द इंडियन व्यू

संभल में बन रही 65 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा, मुख्यमंत्री योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले का चंदौसी एक बार फिर चर्चा में है। अब यहां भगवान राम की 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन भगवान श्री राम की प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है।…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
संभल में बन रही 65 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा, मुख्यमंत्री योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले का चंदौसी एक बार फिर चर्चा में है। अब यहां भगवान राम की 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन भगवान श्री राम की प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामबाग धाम ट्रस्ट को पत्र भेज शुभकामनाएं दी हैं।

रामबाग ट्रस्ट के पदाधिकारी अमित कुमार जनपद संभल के चंदौसी में मिनी वृंदावन रामबाग में करीब 65 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। यह 31 मई 23 से निरंतर बन रही है। मुख्यमंत्री योगी इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है। फिलहाल धाम का सौंदर्यीकरण चल रहा है। जैसे ही यहां का कार्य पूरा हो जाएगा, मुख्यमंत्री यहां आएंगे। उन्हीं के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा के निर्माण की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामबाग धाम ट्रस्ट को एक पत्र भेजा है। पत्र में दोनों ने भगवान श्री राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए शुभकामना संदेश भेजा है। ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि भगवान श्री राम की यह प्रतिमा भव्य एवं अलौकिक है, क्योंकि इसमें जहां भगवान श्री राम एक हाथ में धनुष लेकर खड़े हैं, तो वही दूसरा हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है। यही नहीं, विशाल प्रतिमा के समीप ही अशोक वाटिका का भी निर्माण किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…