द इंडियन व्यू

संत रविदास की जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नड्डा समेत दिग्गजों ने किया नमन

नई दिल्ली। आज संत गुरु रविदास जी की जयंती है। इसी दिन संत गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज कल्याण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।…

Ragwendra P Singh
February 12, 2025
3 min read
संत रविदास की जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नड्डा समेत दिग्गजों ने किया नमन

नई दिल्ली। आज संत गुरु रविदास जी की जयंती है। इसी दिन संत गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज कल्याण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।

राष्ट्रपति ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, गुरु संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। संत रविदास ने मानवता को अपने जीवन का ध्येय बनाया। वे धर्म तथा जाति के भेदभाव को मिटाने और समाज में एकता लाने के लिए समर्पित रहे। आइए, हम गुरु दास जी की शिक्षा को अपनाएं और समृद्ध तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण में निरंतर योगदान देते रहें।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संत रविदास का अनमोल वचन साझा करते हुए लिखा, ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।। कर्म को सर्वोपरि मानकर सभी के उत्थान हेतु समाज में समानता का मार्ग दिखलाने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ। सामाजिक समरसता का संदेश देती उनकी शिक्षाएं आज भी एकता, सद्भावना व चरित्र निर्माण हेतु सर्वथा अनुकरणीय हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके प्रसिद्ध दोहे के साथ पोस्ट की शुरुआत की। लिखा, मन चंगा तो कठौती में गंगा समाज से जात-पात एवं छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। समानता और समरसता पर आधारित उनके विचार सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका जीवन दर्शन एवं उनके विचार हमें सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलने तथा समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध करते हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महान समाज सुधारक, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की पावन जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लिखा कि महान संत, समाज सुधारक और दर्शनशास्त्री गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटिशः नमन। उन्होंने जातिवाद व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाई और अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ और आदर्श हमें समरसता और एकता के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संत रविदास को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। सामाजिक सौहार्द, सद्भावना व आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण आपकी उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके विचारों को मध्य प्रदेश सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी संत रविदास की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि महान समाज सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सादर नमन। उनके ओजस्वी विचारों में निहित सत्य, करुणा और मानवीय गरिमा का संदेश युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…