द इंडियन व्यू

संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट में महत्वपूर्ण खुलासा

राघवेंद्र प्रताप सिंह: संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिगों के खिलाफ 41,370 गंभीर अपराधों की पुष्टि हुई है, जिसमें 36,221 घटनाएं 2024 में…

Ragwendra P Singh
June 22, 2025
2 min read
संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट में महत्वपूर्ण खुलासा

राघवेंद्र प्रताप सिंह: संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिगों के खिलाफ 41,370 गंभीर अपराधों की पुष्टि हुई है, जिसमें 36,221 घटनाएं 2024 में हुईं। 4,500 से अधिक बच्चों की जान गई और 7,000 के करीब घायल हुए।

इस्राइली हमलों का शिकार बनता गाजा हो या रूस से जंग लड़ता यूक्रेन अथवा गुटीय संघर्ष झेलते कांगो या हैती, युद्ध की विभीषिका के सबसे बड़े शिकार बच्चे बन रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं 2023 के मुकाबले 25 फीसदी तक बढ़ी हैं।

गंभीर मामलों में बच्चों की हत्या, हमलों के कारण शारीरिक रूप से अक्षम होना, हिंसक गतिविधियों के लिए बच्चों की भर्ती, अपहरण, यौन हिंसा, स्कूलों-अस्पतालों पर हमले और मानवीय सहायता न मिल पाना शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि सबसे बुरा हाल गाजा का है, जहां 1,259 फलस्तीनी बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

संयुक्त राष्ट्र ने रूसी सेना और संबंधित सैन्य बलों को लगातार तीसरे साल अपनी सूची में शामिल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में उल्लंघन की 1,914 घटनाओं में यूक्रेन के 673 बच्चे प्रभावित हुए, जिनमें 94 की जान गई। स्कूलों पर हमले की 559 घटनाएं सामने आईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…