श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा– ब्रैड हैडिन
जयपुर : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने शुक्रवार को टीम की बल्लेबाजी यूनिट पर भरोसा जताते हुए साफ किया कि कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में…

जयपुर : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने शुक्रवार को टीम की बल्लेबाजी यूनिट पर भरोसा जताते हुए साफ किया कि कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अय्यर को नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करते देखा गया था, जिस पर हैडिन ने कहा,"उस दिन की परिस्थिति कुछ अलग थी। उनकी उंगली की चोट के बावजूद उन्होंने मैदान में उतरकर बहादुरी दिखाई। वह फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर सक्रिय रहे और अब वह फिर से नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे। वह इस पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूप में शानदार रहे हैं।"
हैडिन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे टॉप ऑर्डर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शशांक और उमरजई ने जब भी जरूरत पड़ी, टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। शशांक ने कुछ अर्धशतक लगाए हैं और उमर ने भी अच्छा योगदान दिया है। इस स्टेज पर हमें सभी बल्लेबाजों की स्थिति पर संतोष है।"
लॉकी फर्ग्युसन की जगह टीम से जुड़े मिचेल ओवेन के पिछले मैच में खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद कोच ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "मिच ताकतवर स्ट्राइकर हैं। अब उन्होंने यहां की परिस्थितियों को समझ लिया है। वह भारतीय बल्लेबाजों और कोचिंग स्टाफ से लगातार बात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगली बार जब वह मैदान में उतरेंगे, तो वह टीम की अपेक्षा के मुताबिक खेलेंगे।"
पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन हैडिन का कहना है कि टीम की नजरें अब भी मजबूती से तय लक्ष्यों पर टिकी हैं।
उन्होंने कहा, "हमने खिलाड़ियों से काफी पहले ही इस बात पर चर्चा की थी कि हमें कैसा क्रिकेट खेलना है। हम चाहते हैं कि हमारी शैली बनी रहे और हम अंतिम लक्ष्य की ओर बढ़ें। अगले कुछ मैचों में यही देखने को मिलेगा।"
टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर बात करते हुए कोच ने कहा, "इस समय हमारे पास अलग-अलग कॉम्बिनेशन के विकल्प हैं। जो खिलाड़ी बेंच पर हैं, वे भी खेलने को लेकर उत्साहित हैं। ट्रेनिंग सेशन काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है और टूर्नामेंट के इस मोड़ पर यह बहुत अच्छी बात है।"
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच आज शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
