श्रीलंका में खोई लय दलीप ट्रॉफी में मिली, पुराने रंग में लौटे मोहम्मद सिराज
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्वीकार किया कि दो महीने के विश्राम के बाद उन्हें श्रीलंका दौरे में अपनी गति और लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था लेकिन दलीप ट्रॉफी में लंबे स्पेल करने से उन्हें अपनी लय हासिल…

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्वीकार किया कि दो महीने के विश्राम के बाद उन्हें श्रीलंका दौरे में अपनी गति और लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था लेकिन दलीप ट्रॉफी में लंबे स्पेल करने से उन्हें अपनी लय हासिल करने में मदद मिली है।
सिराज श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के दौरान अपनी पुरानी फॉर्म में नहीं दिखे। वह लय हासिल नहीं कर पा रहे थे और उनकी गति भी काफी कम हो गई थी। सिराज ने इस श्रृंखला की चार पारियों में केवल 44 ओवर किए थे। सिराज ने दलीप ट्राफी फाइनल के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘दो महीने के ब्रेक के बाद सीधे मैच खेलना आसान नहीं था। मैं पूरी तरह से लय हासिल नहीं कर पाया था। मैं ऐसा गेंदबाज हूं जो पूरी तरह से लय पर निर्भर है। अगर मैं लय में नहीं हूं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका में यही मेरी समस्या थी। मैं अपने रनअप से तालमेल नहीं बिठा पा रहा था। मेरे कुछ कदम बहुत छोटे थे, कुछ बहुत लंबे। इससे मेरी लय टूट गई और मेरी गति धीमी हो गई।’’अफगानिस्तान के खिलाफ आठ जून को समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच के बाद 32 वर्षीय सिराज ने दो महीने का ब्रेक लिया और फिर भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल हुए। इस दौरे की शुरुआत सात अगस्त को एसएलसी एकादश के खिलाफ मैच से हुई।

सिराज ने पूर्व क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 41 ओवर किए और इस दौरान अपनी लय हासिल की। उन्होंने कहा, ‘‘यहां सब कुछ सही हो गया है और मैं अपनी पुरानी गति से गेंदबाजी करने लग गया हूं। यह बहुत मुश्किल था। हम सीधे श्रीलंका से आए थे, जहां हमने दूसरे टेस्ट (कोलंबो में) में तीन दिन से अधिक समय तक फील्डिंग की थी। इसके बाद हमें एक सप्ताह के अंदर चेन्नई की भीषण गर्मी में खेलना पड़ा।’’
सिराज ने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिए यह जुनून पर निर्भर करता है। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आप बहाने नहीं बना सकते। आपको अपनी टीम और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा।’’दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में सिराज की पूर्वी क्षेत्र के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की।
सिराज ने 25 ओवरों में 140 रन लुटाए और उन्हें विकेट लेने के लिए दूसरी पारी तक इंतजार करना पड़ा। सिराज हालांकि इससे चिंतित नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भले ही आज मुझे विकेट न मिले हों, लेकिन मेरी यह मेहनत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रंग लाएगी। मैं अपनी लय हासिल करने के लिए ही इस मैच में खेला। इससे मुझे काफी फायदा मिला है। इस मैच को खेलने से मेरा शरीर फिर से सक्रिय हो गया और मैंने लय हासिल कर ली है।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
