द इंडियन व्यू

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को टी20 टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दांबुला…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
2 min read
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को टी20 टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दांबुला में 7, 9 और 11 जनवरी को आयोजित होंगे।

 

टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

 

इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। 27 वर्षीय शादाब इस वर्ष कंधे की सर्जरी के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे थे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफल पुनर्वास के बाद वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

 

यह सीरीज पाकिस्तान के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने का अवसर प्रदान करेगी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

 

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…