श्रीकांत का शानदार कमबैक: मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे
अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल मैच में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के…

अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल मैच में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22 17-21 22-20 से हराया। उनका सामना अंतिम चार में जापान के युशी टनाका से होगा। इस तरह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय का यह एक साल में पहला सेमीफाइनल होगा।
टनाका ने शनिवार को पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में टोमा जूनियर के भाई क्रिस्टो पोपोव को 21-18 16-21 21-6 से हराया था। पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जापान के चौथे वरीय कोडाई नारोका और चीन के दूसरे वरीय लि शि फेंग के बीच होगा।
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी जिससे श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। कपिला और क्रास्टो ने चीन के शीर्ष वरीय जियांग झेन बांग और वेई या जिन की जोड़ी को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन लय गंवा बैठे और 35 मिनट तक चले मुकाबले में 22-24 13-21 से हारकर बाहर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
