द इंडियन व्यू

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सीएम रेखा गुप्ता, योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
2 min read
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सीएम रेखा गुप्ता, योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं। गुरु ग्रंथ साहिब जी की अमर वाणी हमें सिखाती है कि जीवन का परम धर्म है निस्वार्थ सेवा, प्रेम और समानता। उनकी दिव्य शिक्षाएं युगों-युग मानवता को सत्य, करुणा और भाईचारे के आलोक से मार्गदर्शित करती रहेंगी। इस पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों को आत्मसात कर समाज कल्याण, शांति और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएं।“

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। गुरुवाणी से आलोकित यह दिव्य ग्रंथ सत्य, सेवा व समरसता का मार्गदर्शक है। आइए, इस पावन अवसर पर गुरु वाणी को जीवन-संकल्प बनाकर समरस समाज के निर्माण में सहभागी बनें।“

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व को समरसता और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षा का संदेश देने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी सिख भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं सदैव बेहतर समाज की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।“

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु ग्रंथ साहिब जी की दिव्य शिक्षाएं सदैव हमें ज्ञान, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करती रहेंगी तथा समाज को एकता और बंधुत्व के प्रकाश से आलोकित करती रहेंगी।“

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है।“

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…