द इंडियन व्यू

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य "राष्ट्रवाद का आदिपुरुष" देखने पहुंचे नड्डा

नई दिल्ली : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य "राष्ट्रवाद के आदिपुरुष" की प्रथम प्रस्तुति मंगलवार को कमानी ओडिटोरियम में रखी गई। इस नाट्य को देखने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य "राष्ट्रवाद का आदिपुरुष" देखने पहुंचे नड्डा

नई दिल्ली : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य "राष्ट्रवाद के आदिपुरुष" की प्रथम प्रस्तुति मंगलवार को कमानी ओडिटोरियम में रखी गई। इस नाट्य को देखने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचे।

नड्डा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को एक नाट्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली भाजपा की सराहना की। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज के आलावा वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद् समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नाट्य मंचन से पूर्व गणमान्य अतिथियों, उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपने स्वागत सम्बोधन में बताया की इस नाटय के निर्माण के पीछे उद्देश्य सरल भाषा में डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनकी राष्ट्रवाद की कल्पना, शिक्षा, राजनीतिक कार्यों एवं कश्मीर के प्रति समर्पण को जनता के समक्ष रखना।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की डॉ. मुखर्जी के जीवन पर आधारित इस नाट्य को सफल बनाने के लिए नैशनल स्कूल एवं ड्रामा एवं श्रीराम कला केंद्र के 58 कलाकारों के साथ एक मुख्य निर्देशक एवं 16 टेक्निकल स्टाफ सहित 75 लोगों की टीम ने प्रबल भूमिका निभाई है। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रभारी डॉ. सुमित भसीन ने युवा मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा एवं मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…