द इंडियन व्यू

बारिश के बीच सेमीफाइनल लाइनअप तय, शेरनीज-नवाबी क्वीन और फाल्कन-चैलेंजर्स आमने-सामने

लखनऊ। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब से लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाबी क्वीन की टीमें सेमीफाइनल पहुंच गई हैं। वहीं शहर में हो रही लगातार भीषण…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
3 min read
बारिश के बीच सेमीफाइनल लाइनअप तय, शेरनीज-नवाबी क्वीन और फाल्कन-चैलेंजर्स आमने-सामने

लखनऊ। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब से लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाबी क्वीन की टीमें सेमीफाइनल पहुंच गई हैं। वहीं शहर में हो रही लगातार भीषण बारिश ने शनिवार को भी लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले नहीं होने दिए।

लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग

शनिवार को सेज ग्राउण्ड पर तीन मैच खेलने जाने थे। लगातार हो रही बारिश से तीनों मैच नहीं खेले जा सके। सभी टीमों के एक-एक अंक प्रदान किए गए। उधर, लीग के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल लाइन अप तय कर दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट में बारिश बाधा जरूर होती है लेकिन आईसीसी, बीसीसीआई के बारिश को लेकर नियम हैं। उसी के लीग संचालित की जा रही है।

इनके बीच होंगे सेमीफाइनल

शनिवार को तीसरा मैच भी ना हो पाने के बाद लीग दौर में टीमों की स्थितियां देखते हुए अंपायरों ने अंकतालिका को अन्तिम रूप दिया। इसके मुताबिक आरईपीएल चैलेंजर्स, लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं। वहीं नवाबी क्वीन तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

इस हिसाब से पहला सेमीफाइनल लखनऊ शेरनीज एवं नवाबी क्वीन तथा दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ फाल्कन और आरईपीएल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। बारिश के कारण केडी सिंह बाबू स्टेडियम की स्थिति खेलने लायक नहीं थी। ऐसे में आयोजन समिति ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सेज ग्राउण्ड पर कराने का फैसला किया है।

इनके बीच होना था मुकाबला

शनिवार को पहला मुकाबला रहीमाबाद रायल्स और फोर स्क्वायर वारियर्स, दूसरा मुकाबला आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स एवं लखनऊ नवाबी क्वीन के बीच खेला जाना था। शाम तो तीसरा मैच सेज फाल्कन और लखनऊ शेरनीज के बीच होना था। तीनों मैच वर्षा के कारण नहीं हो पाए।

अंकतालिका

| टीम | मैच | जीते | हारे | परिणाम नहीं | अंक |
| --------------------- | --: | ---: | ---: | ----------: | --: |
| लखनऊ शेरनीज | 3 | 1 | 0 | 2 | 4 |
| सेज फाल्कन | 3 | 1 | 0 | 2 | 4 |
| आरईपीएल चैलेंजर्स | 3 | 1 | 0 | 2 | 4 |
| लखनऊ नवाबी क्वीन | 3 | 0 | 0 | 3 | 3 |
| रहीमाबाद रॉयल्स | 3 | 0 | 1 | 2 | 2 |
| फोर स्क्वायर वॉरियर्स | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 |

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।