द इंडियन व्यू

शुरुआती झटकों से उबरा भारत-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले दिन 257 रन

भारत-ए ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के पहले मुकाबले के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर शानदार वापसी की। क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर जारी मुकाबले के पहले दिन 89 ओवरों का सामना करते…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
2 min read
शुरुआती झटकों से उबरा भारत-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले दिन 257 रन

भारत-ए ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के पहले मुकाबले के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर शानदार वापसी की। क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर जारी मुकाबले के पहले दिन 89 ओवरों का सामना करते हुए भारतीय टीम ने 257 रन बना लिए हैं।

चार दिवसीय मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को अनाधिकारिक वनडे सीरीज के तीन मैच आयोजित होंगे।

सभी मुकाबले क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर खेले जाने हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल तक 257 रन बनाए। टीम ने सिर्फ 12 के स्कोर पर अमन मोखड़े का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 20 के स्कोर तक कप्तान देवदत्त पड्डिकल (3) भी पवेलियन लौट गए।

© CAP

यहां से साई सुदर्शन ने शेख रशीद के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। रशीद 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर विकेटों का पतझड़ लग गया। टीम ने 97 के स्कोर तक यश राठौड़ (1) और साई सुदर्शन का विकेट भी गंवा दिया। सुदर्शन 57 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से तनुश कोटियन ने कुमार कुशाग्र के साथ छठे विकेट के लिए 266 गेंदों में 138 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जिसके बाद तनुश ने शम्स मुलानी के साथ 22 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। तनुश कोटियन 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मुलानी ने 10 रन जुटा लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खेमे से कोरी रोचिचिओली ने 3 विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि फर्गस ओ'नील और टॉड मर्फी ने 1-1 चटकाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।