शुभांशु शुक्ला की सफलता को लेकर संसद में होगी विशेष चर्चा : किरेन रिजिजू
नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता को लेकर संसद में विशेष चर्चा की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अपनी…

नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता को लेकर संसद में विशेष चर्चा की जाएगी।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अपनी अद्भुत सफलता से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में जाकर भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया है, जिससे हर भारतीय को गर्व की अनुभूति प्राप्त हुई है। आज के इस खास मौके पर अंतरिक्ष को लेकर विशेष चर्चा होगी, जिसमें कई पहलुओं को कवर किया जाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विपक्ष के सांसदों ने सहयोगात्मक रवैया अपना रखा था, वैसा ही रवैया उनका शुभांशु शुक्ला पर चर्चा के दौरान भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के कई सांसदों ने भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ की थी। इन विपक्षी सांसदों ने खुद इस बात का जिक्र किया था कि भारतीय सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था, जो कि हम हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। ऐसी स्थिति में हमें पूरी उम्मीद है कि जब आज संसद में शुभांशु शुक्ला पर चर्चा की जाएगी, तो विपक्ष के सांसदों का सकारात्मक रवैया रहेगा। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है।
किरेन रिजिजू ने कहा कि हम शुभांशु शुक्ला पर चर्चा के दौरान उनका स्वागत करेंगे। उन्हें सम्मान देंगे; जिस तरह से उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह हम सभी भारतीयों के लिए खुशी का विषय है।
साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर आपत्ति जताई और कहा कि विपक्षी सांसदों ने जिस तरह से चुनाव आयोग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, वो पूरी तरह से गलत है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मैं समझता हूं कि इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस से जो कुछ भी पूछा है, उसका जवाब उसे देना चाहिए। संसद में हंगामा करने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि हम इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता नहीं हैं। वो एक स्वतंत्र संवैधानिक अधिकार है। ऐसी स्थिति में हम इसका जवाब नहीं देंगे। इलेक्शन कमीशन के हर सवाल का जवाब अभी कांग्रेस ही दे पाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मैं सभी विपक्षी दलों के सांसदों से यह अनुरोध करूंगा कि वे शुभांशु शुक्ला की सफलता को लेकर एक सकारात्मक चर्चा करें और अपने लिए किसी भी प्रकार का राजनीतिक मसाला नहीं तैयार करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
