द इंडियन व्यू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास : कप्तान के रूप में 1000 इंटरनेशनल रन पूरे किए

शनिवार को शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 12वें कप्तान बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ये मुकाम हासिल…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
शुभमन गिल ने रचा इतिहास : कप्तान के रूप में 1000 इंटरनेशनल रन पूरे किए

शनिवार को शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 12वें कप्तान बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ये मुकाम हासिल किया। शुभमन गिल को इस साल टेस्ट के बाद वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई है।

हालांकि वह अब तक सिर्फ टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अगले सप्ताह वह वनडे टीम का नेतृत्व करने उतरेंगे। भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और विराट कोहली के नाम है। दोनों पूर्व क्रिकेटर्स ने 15-15 पारियों में ये कारनामा किया था।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 16 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। शुभमन गिल ने सिर्फ 17 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और सौरव गांगुली को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा। रोहित ने 20 और गांगुली ने 22 पारियों में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे किए थे।

@BCCI

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 12883 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में एमएस धोनी हैं, धोनी ने 11207 रन बनाए हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 8095 रन हैं। सौरव गांगुली के नाम 7643 और रोहित ने 5665 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 4508 रन बनाए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।