द इंडियन व्यू

शुभंकर शर्मा ने जड़ा सत्र का सर्वश्रेष्ठ कार्ड, यूरोपियन मास्टर्स में दूसरे स्थान पर पहुंचे

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बोगी रहित छह अंडर 64 के शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। वह शीर्ष पर रहे चीन के वू आशुन से महज एक…

Ragwendra P Singh
September 4, 2026
1 min read
शुभंकर शर्मा ने जड़ा सत्र का सर्वश्रेष्ठ कार्ड, यूरोपियन मास्टर्स में दूसरे स्थान पर पहुंचे

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बोगी रहित छह अंडर 64 के शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। वह शीर्ष पर रहे चीन के वू आशुन से महज एक शॉट पीछे हैं।

तीन वर्षीय शर्मा ने पार-70 सेवेरियानो बैलेस्टेरोस कोर्स पर छह बर्डी लगाईं, जबकि आशुन ने सात बर्डी के साथ 63 का स्कोर बनाया। दोनों खिलाड़ियों का पहला दौर बोगी रहित रहा। शर्मा का 64 का स्कोर इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन अगले महीने भारत में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप से पहले आया है। इससे भारतीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ना तय है।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू के लिए हालांकि दिन निराशाजनक रहा। वह सात ओवर 77 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 151वें स्थान पर रहे। कट में प्रवेश के लिए उन्हें दूसरे दौर के अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।