शीर्ष वरीय जतिन एवं सातवीं वरीय आदित्य उलटफेर का शिकार
लखनऊ। तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन और सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार उलटफेर का शिकार हो गए। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा…

लखनऊ। तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन और सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार उलटफेर का शिकार हो गए। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेले गए।
तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
पहले क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय सुनील कुमार ने शीर्ष वरीय जतिन नैन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सुनील ने 4-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जतिन ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन फिर लय कायम न रख सके।
जतिन नैन को हराकर सुनील कुमार एकल सेमीफाइनल में
एकल के एक अन्य मुकाबले में पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार को 3-6, 6-2, 6-0 से हराकर उलटफेर करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया। मयंद ने इससे पूर्व पहले राउंड में वरीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

वहीं दिल्ली के रिकी चौधरी ने असम के उदित को 2-6, 7-6(4), 6-4 से हराया। रिकी ने पहला सेट गंवाने के बाद रणनीति बदली और दूसरा सेट टाईब्रेक में जीता। इसके बाद तीसरे सेट में जीत से रिकी ने मैच अपने नाम कर लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर को 7-5, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
ऋषि-शिवा की तीसरी वरीय जोड़ी को हराकर कनिष्क-रिकी युगल सेमीफाइनल में
बुधवार को ही युगल के क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहले मैच में हरियाणा के आदित्य मोर और असम के उदित गोगोई की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ के एमोन और उत्तर प्रदेश के ओमेश को 6-1, 6-4 से हराया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के सागर और पश्चिम बंगाल के फरदीन की जोड़ी ने तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल और देवहर्षित को 6-4, 7-5 से मात दी। तीसरे मुकाबले में गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी ने तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि और हरियाणा के शिवा को 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
