शीतलहर के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब'; आईएमडी ने छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की
नई दिल्ली। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे एक्यूआई 247…

नई दिल्ली। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे एक्यूआई 247 रहा, लेकिन आठ बजे यह थोड़ा बढ़कर 250 हो गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। मंगलवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 14 जनवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि 15 और 16 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। सुबह-सुबह सीपीसीबी की रीडिंग में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता गंभीर पाई गई, जहां एक्यूआई 356 था, जबकि वजीरपुर में 321 दर्ज किया गया।
अशोक विहार, शादीपुर और रोहिणी समेत कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर 300 के करीब दर्ज किया गया। जबकि आरके पुरम, आईटीओ और नरेला जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 254 और 291 के बीच रहा।
एक्यूआई 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 400 से ऊपर गंभीर श्रेणी में आता है।
हाल ही में 12 जनवरी को रात में हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार किया, जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जीआरएपी चरण-3 प्रतिबंध हटा लिए थे।
हालांकि, मौसम और प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहने के कारण शहर अलर्ट पर है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
