द इंडियन व्यू

शीतल देवी के स्वर्ण पर उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।…

Ragwendra P Singh
September 11, 2026
1 min read
शीतल देवी के स्वर्ण पर उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने बोला कि महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है तथा उन्होंने शीतल को भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।’’

साभार : गूगल

जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में जन्मी 19 वर्षीय शीतल देवी ने अहमदाबाद में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कंपाउंड महिला फाइनल में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।

https://twitter.com/CM_JnK/status/2098307188976697750

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।