शिवा सिंह के दमदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा हाथरस…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा हाथरस में 31 मार्च से 5 अप्रैल, 2025 तक आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान के साथ कांस्य पदक साझा किया।

53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप
टीम की इस जीत में गोलकीपर एसएसबी की शिवा सिंह ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और प्री क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन बचाव करते हुए मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के अटैक को विफल किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिवा सिंह को दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जिन्होंने सेमीफाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को रेलवे के खिलाफ 36-32 से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि टीम ने जबरदस्त टक्कर दी थी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 25-21 गोल से हराया था और प्री क्वार्टर फाइनल में हरियाणा जैसी मजबूत टीम को 24-17 से मात दी थी।

उत्तर प्रदेश टीम के कांस्य पदक जीतने पर महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश ने इससे पहले लीग राउंड में ओडिशा को 44-13 से और जम्मू कश्मीर को 35-8 से हराकर पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम : ऋतु पाल, मंजुला पाठक, विशाल्या शर्मा, प्रिया, शिवा सिंह, बबीता, मोनी चौधरी, सपना कश्यप, अंशिका सिंह, सुनीता, तेजस्विनी सिंह, कनीज फातिमा, खुशबू कुमारी, आराधना त्रिपाठी, आरती यादव अनुराधा शर्मा, आकांक्षा सिंह वर्मा, मोना, नैना यादव, निक्की चौहान, कोच : अंकिता रत्न, मैनेजर : परमेंद्र सिंह
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
