द इंडियन व्यू

शिक्षापत्री द्विशताब्दी समारोह स्वदेशी, सेवा और ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा देगा: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज देश स्वदेशी, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे जन-आंदोलनों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब समाज के प्रयास इन अभियानों से जुड़ेंगे, तो शिक्षापत्री का…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
2 min read
शिक्षापत्री द्विशताब्दी समारोह स्वदेशी, सेवा और ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा देगा: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज देश स्वदेशी, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे जन-आंदोलनों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब समाज के प्रयास इन अभियानों से जुड़ेंगे, तो शिक्षापत्री का यह द्विशताब्दी समारोह और भी यादगार बन जाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षापत्री द्विशताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान स्वामी नारायण की शिक्षापत्री के 200 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने भगवान स्वामी नारायण के करोड़ों अनुयायियों को द्विशताब्दी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 

मोदी ने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ज्ञानयोग के लिए समर्पित रहा है। वेद, उपनिषद, पुराण, श्रुति और स्मृति जैसी परंपराओं ने समय के अनुरूप समाज का मार्गदर्शन किया। अलग-अलग कालखंडों में महात्माओं और ऋषि-मुनियों ने इस परंपरा को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि भगवान स्वामी नारायण ने अपने जीवन प्रसंगों और लोकशिक्षा के माध्यम से सरल शब्दों में जीवन का अनमोल मार्गदर्शन दिया, जो शिक्षापत्री के रूप में आज भी प्रासंगिक है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान स्वामी नारायण का जीवन साधना के साथ सेवा की प्रतिमूर्ति था। आज उनके अनुयायियों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के प्रति संतों और हरि भक्तों की सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी है।

 

मोदी ने कहा कि देश में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ शुरू किया गया है और प्रबुद्ध संगठनों से इसमें अधिक सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन ज्ञान और पहचान को बचाने में यह सहयोग अहम भूमिका निभाएगा।

 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश में चल रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भी उल्लेख किया और सभी से इस सांस्कृतिक महोत्सव से जुड़ने तथा उसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद भारत की विकास यात्रा को निरंतर मिलता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…