द इंडियन व्यू

शिक्षा संस्थानों में वामपंथियों को बिठा कांग्रेस ने युवाओं को भटकायाः अमित शाह

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस पर देश के युवा धन को वामपंथी विचारधारा की ओर मोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि यह विचार कभी भी देश की प्रकृति और स्वभाव को स्वीकार्य नहीं रहा। वहीं दूसरी ओर…

Ragwendra P Singh
December 10, 2025
2 min read
शिक्षा संस्थानों में वामपंथियों को बिठा कांग्रेस ने युवाओं को भटकायाः अमित शाह

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस पर देश के युवा धन को वामपंथी विचारधारा की ओर मोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि यह विचार कभी भी देश की प्रकृति और स्वभाव को स्वीकार्य नहीं रहा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को देश की संस्कृति का झंडा बुलंद करने वाला बताते हुए कहा कि किसी कानून में नहीं लिखा कि संगठन के लोग विभिन्न पदों पर नहीं बैठ सकते।गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देश के शिक्षा संस्थानों के शीर्ष पदों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को बिठाया जा रहा है। अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री स्वयं आरएसएस से हैं और वे जनादेश से आए हैं, किसी की कृपा से नहीं आए। शाह ने कहा कि वे स्वयं आरएसएस की विचारधारा से हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक ढंग से संस्थानों को परिष्कृत करने का काम किया है।शाह ने कहा कि 1969 में राष्ट्रपति पद पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वांपपंथी दलों से समझौता किया था। इस समझौते के तहत विभिन्न संवैधानिक पदों और शिक्षा संस्थानों में वामपंथी विचारधारा के लोगों को बिठाया गया। इन्होंने देश का विमर्श बदलने का काम किया और युवाधन को भटकाने का काम किया। वामपंथी विचारधारा देश की प्रकृति और स्वभाव को कभी स्वीकार्य नहीं थी, इसलिए वे लुप्त हो गए।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…