शारदीय नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने…

नई दिल्ली : शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। उन्होंने सभी देशवासियों को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नवरात्रि को माँ भगवती की आराधना और शक्ति संचय का महापर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अनंत खुशियां लाए और माँ दुर्गा की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री का कोटि-कोटि वंदन किया। उन्होंने कामना की कि देवी माँ सभी को नई शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ आदिशक्ति की अनुकंपा सभी पर बनी रहे और यह पर्व देशवासियों में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर किए गए अपने एक्स पोस्ट में कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नवरात्रि को शक्ति, साधना और समृद्धि का पर्व बताते हुए कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमारे जीवन में नई ऊर्जा भरता है। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और प्रगति की ऊंचाइयों को छुए और विश्व में शांति और कल्याण का मार्गदर्शक बने।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि को संयम, साहस और संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने माँ शैलपुत्री से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से समस्त विश्व सुख, शांति और समृद्धि की किरणों से आलोकित हो।
ऊर्जा मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शक्ति उपासना के इस महापर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिशक्ति मां दुर्गा सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन में सुख-समृद्धि व शांति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने माँ शैलपुत्री को नमन किया और कहा कि उनकी अनंत कृपा सभी पर बनी रहे और माँ दुर्गा समस्त जगत का कल्याण करें।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नवरात्रि को माता के नौ स्वरूपों की भक्ति और साधना का प्रतीक बताते हुए माँ शैलपुत्री को नमन किया और देशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरात्रि को आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व बताया। उन्होंने कामना की कि माँ शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नवरात्रि के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि माँ दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी नवरात्रि की बधाई दी और प्रार्थना की कि मातारानी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, सम्पन्नता और खुशहाली बनी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
