द इंडियन व्यू

शानदार खेल से सानिध्य बने चैंपियन, अनुरुद्ध को दी मात

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य धर द्विवेदी ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में दमदार खेल व शानदार रणनीति के सहारे बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। आदर्श भसीन…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
2 min read
शानदार खेल से सानिध्य बने चैंपियन, अनुरुद्ध को दी मात

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य धर द्विवेदी ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में दमदार खेल व शानदार रणनीति के सहारे बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस (स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी) टेनिस अकादमी द्वारा गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएन सिंह (गन्ना व चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश) व विशिष्ट अतिथि पीयूष वर्मा (आईएफएस, एमडी पिकअप एवं विशेष सचिव औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश) ने पुरस्कार वितरित किए।

अंत में एसडीएस टेनिस अकादमी से पवन सागर ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार जताया। आज बालक एकल फाइनल में सानिध्य धर द्विवेदी ने दो घंटे चले मैच में उत्तर प्रदेश के सातवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। सानिध्य ने इस मैच में शानदार फोरहैंड शॉट व नेट पर उम्दा खेल दिखाते हुए पहला सेट जीत लिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी सानिध्य ने जीत दर्ज की।

सानिध्य ने आज मैच में बेहतरीन कोर्ट कवरेज का नजारा पेश किया और उम्दा सर्विस का नजारा पेश किया। हालांकि अनुरुद्ध ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।