द इंडियन व्यू

शानदार खेल से उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने जीता बालिका एकल खिताब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ही आशी शमसेरी को हराकर जीत लिया। आदर्श भसीन…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
2 min read
शानदार खेल से उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने जीता बालिका एकल खिताब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ही आशी शमसेरी को हराकर जीत लिया।

आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस (स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी) टेनिस अकादमी द्वारा गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के सानिध्य डी.द्विवेदी और अनुरुद्ध कुमार ने बालक एकल के फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत तय की। अनुरुद्ध कुमार ने बालक युगल के फाइनल में भी प्रवेश से दोहरे खिताब की दावेदारी जता दी।

बालक एकल खिताब के लिए सानिध्य द्विवेदी और अनुरुद्ध कुमार आमने-सामने

बालिका एकल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने उत्तर प्रदेश की ही आशी शमसेरी को चार घंटे चले मैराथन मुकाबले में 7-6(7-4), 3-6, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सिद्धि सिंह ने पहला सेट कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेक में 7-6(7-4) से जीता। इस दौरान सिद्धि ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया।

अनुरुद्ध कुमार ने बालक युगल के फाइनल में भी बनाई जगह

दूसरे सेट में आशी ने रणनीति में बदलाव करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में एक-एक अंक के लिए हुए करीबी संघर्ष में सिद्धि ने उम्दा स्ट्रोक व दमदार फोरहैंड शॉट का सहारा लिया और 7-5 से जीत हासिल की।

दूसरी ओर बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य डी.द्विवेदी ने मजबूत सर्विस का नजारा पेश करते हुए नई दिल्ली के हंस आनंद को 6-1, 6-0 से हराया। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के सातवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार ने करीबी मैच में महाराष्ट्र के आदित्य गायकवाड़ को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

बालक युगल का फाइनल अनुज व अनुरुद्ध और अणर्व व श्रेयांश की जोड़ी के बीच खेला जाएगा। बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में अनुज व अनुरुद्ध की जोड़ी ने वैभव व हर्ष को 6-3, 6-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अणर्व व श्रेयांश ने मेहर व कौस्तुभ को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।