द इंडियन व्यू

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा की अपील, ‘आएं और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है। इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है। पोस्टर में…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
2 min read
शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा की अपील, ‘आएं और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है। इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है।

पोस्टर में बताया गया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

भाजपा ने अपने पोस्ट में कहा है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान में इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। रामलीला मैदान में वीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।

वहीं, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। कार्यक्रम में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों में परिवर्तन किए गए हैं। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…