द इंडियन व्यू

शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिला टीमों की लगातार दूसरी जीत, शीर्ष पर मजबूत पकड़

मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला टीम ने 46वें शतरंज ओलंपियाड के दूसरे दौर में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने-अपने मुकाबले जीतकर चार मैच अंक के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। लगातार दूसरे दिन निहाल सरीन…

Ragwendra P Singh
September 17, 2026
2 min read
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिला टीमों की लगातार दूसरी जीत, शीर्ष पर मजबूत पकड़

मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला टीम ने 46वें शतरंज ओलंपियाड के दूसरे दौर में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने-अपने मुकाबले जीतकर चार मैच अंक के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

लगातार दूसरे दिन निहाल सरीन भारतीय पुरुष टीम की जीत में निर्णायक साबित हुए। उन्होंने विरोधी की चाल को कुछ देर के लिए भांपने में चूकने के बाद हाफिज आरिफ अब्दुल को शिकस्त दी। सफेद मोहरों से सिसिलियन डिफेंस का सामना करते हुए निहाल का राजा एक चाल के लिए गंभीर खतरे में आ गया।

हाफिज इस मौके को भुना नहीं सके और कई मोहरों के बोर्ड पर मौजूद होने के बावजूद उनका राजा मुश्किल स्थिति में फंस गया। इसके बाद निहाल ने जल्द ही बाजी अपने नाम कर ली। मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश का संघर्ष जारी रहा और उन्हें काले मोहरों से खेल रहे सातरिया दुत चहाया ने ड्रॉ पर रोक दिया।

साभार : गूगल

बाजी ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद शीर्ष बोर्ड पर आर प्रज्ञानानंदा जीत के लिए संघर्ष कर रहे थे। प्रज्ञानानंदा ने काफी प्रयास किया लेकिन सफेद मोहरों से बेहद ठोस खेल दिखाने वाले सुसांतो मेगारांतो ने उन्हें बराबरी पर रोक दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 79 चाल के बाद अंक बांट लिए। विदित संतोष गुजराती और नायका बुधिधर्मा की बाजी भी ड्रॉ रही।

शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका का भी मंगोलिया के खिलाफ कुछ ऐसा ही परिणाम रहा और उसने 2.5-1.5 से जीत दर्ज की। वहीं 2022 के विजेता मेजबान उज्बेकिस्तान ने पेरू को 3.5-0.5 से करारी शिकस्त दी। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने यहां पहली बार खेलते हुए दूसरे बोर्ड पर जोहाना पासिकांगास को हराकर जीत से शुरुआत की।

वंतिका अग्रवाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए तीसरे बोर्ड पर सारा-ओलिविया सिप्पोला को हराया। बी साविता श्री ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए हेल्जा लेहटिनेन को शिकस्त दी। भारत के पक्ष में स्कोर 3-0 होने के बाद आर वैशाली ने अनास्तासिया केनानेन के साथ ड्रॉ खेला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।