द इंडियन व्यू

वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री की बैठक,फार्मर आईडी’ प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली : वैश्विक अस्थिरता के बीच केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें किसानों के…

Ragwendra P Singh
March 25, 2026
2 min read
वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री की बैठक,फार्मर आईडी’ प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली : वैश्विक अस्थिरता के बीच केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें किसानों के हितों की सुरक्षा और आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का फोकस इस बात पर है कि देश में खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे और किसानों को समय पर सभी सुविधाएं मिलती रहें।

 

कृषि मंत्री ने उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘फार्मर आईडी’ प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने पर विशेष जोर दिया, ताकि वितरण प्रणाली पारदर्शी बने और सही लाभ सही किसान तक पहुंचे। इस दिशा में जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ समन्वय बैठक भी की जाएगी।

 

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती

 

बैठक में साफ किया गया कि वैश्विक संकट का फायदा उठाकर खाद और बीज की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्यों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वे निगरानी बढ़ाएं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

 

कृषि मंत्री ने बीज उत्पादन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करते हुए बीज सुखाने के लिए आवश्यक गैस और एग्रो-केमिकल्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा दूध और अन्य कृषि उत्पादों के लिए पैकेजिंग सामग्री की कमी न हो, इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

 

कृषि निगरानी के लिए ‘स्पेशल सेल’

 

कृषि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए एक विशेष सेल का गठन किया गया है। यह सेल खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता पर साप्ताहिक रिपोर्ट सीधे कृषि मंत्री को सौंपेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निर्णय लिए जा सकें।

 

बैठक में शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में कृषि उत्पादन और आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…