वैश्विक अस्थिरता से ऑल-टाइम हाई पर गोल्ड, पहली बार 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार
नई दिल्ली। वैश्विक अस्थिरता के चलते गोल्ड की कीमत सोमवार को 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। यह गोल्ड का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसमें तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और…

नई दिल्ली। वैश्विक अस्थिरता के चलते गोल्ड की कीमत सोमवार को 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। यह गोल्ड का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसमें तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 671 रुपये बढ़कर 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि शुक्रवार को 84,699 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 83,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 4 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट में गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत ऑल-टाइम हाई 85,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गोल्ड की कीमत ऑल-टाइम हाई पर चल रही है। गोल्ड का भाव 2,923 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
आमतौर पर जब भी वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है, तब सुरक्षित निवेश होने के कारण गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल देखा जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड की कीमतों में जनवरी की शुरुआत के बाद से 9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल चुकी है।
कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह के मुताबिक, आने वाले समय में भी गोल्ड में तेजी रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजारों में 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
रुपया ऑल-टाइम लो पर बना हुआ है। यह सोमवार को डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 87.92 पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
