द इंडियन व्यू

वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी-20 टीम में जल्द मौका मिलना चाहिए : रवि शास्त्री

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उसे जल्द भारत की टी-20 टीम में मौका मिलना चाहिए। आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
2 min read
वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी-20 टीम में जल्द मौका मिलना चाहिए : रवि शास्त्री

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उसे जल्द भारत की टी-20 टीम में मौका मिलना चाहिए।

 

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भारतीय अंडर 19 टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं।

 

आईसीसी रिव्यू में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जल्द से जल्द टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट सबसे सही मंच है और यह युवा खिलाड़ी किसी भी लिहाज से पीछे नहीं है। यह लड़का इस समय विश्व क्रिकेट की कई टीमों में आसानी से जगह बना सकता है। उसकी युवावस्था के जोश को देखिए और वह जोश उसके चेहरे पर भी झलकता है।

 

शास्त्री ने सुझाव दिया कि जून में होने वाला आयरलैंड का आगामी दौरा सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का सही समय हो सकता है, जिससे वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

 

वैभव की कम उम्र को लेकर शास्त्री ने कहा कि बहुत से लोग पूछेंगे वह 15 साल का है, 16 साल का है या 14 साल का। मुझे परवाह नहीं। मैं तो बस यही देखता हूं कि वह इस समय किस तरह बल्लेबाजी कर रहा है और किस तरह अपने से दोगुनी उम्र के सभी खिलाड़ियों का सामना कर रहा है।

 

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में 11 पारियों में 236.55 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस प्रदर्शन के बाद वैभव को हाल ही में पहली बार इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…