द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम होंगे कप्तान

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते हुए वरिष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है। इस भूमिका में शान…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
2 min read
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम होंगे कप्तान

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते हुए वरिष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है। इस भूमिका में शान मसूद की जगह लेंगे।

 

पाकिस्तान 25 जुलाई से 6 अगस्त तक वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और उसके बाद 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।

 

टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेट-कीपर बल्लेबाज मुहम्मद गाजी घोरी के नाम हैं।

 

सऊद शकील को इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह मिली है, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा।

 

वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।

 

इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के आधार पर), शान मसूद, उबैद शाह।

 

वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल:

 

पहला टेस्ट: 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तरौबा

 

दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन

 

इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल:

 

पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, लीड्स

 

दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स

 

तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, बर्मिंघम

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…