द इंडियन व्यू

वेम्बली में क्रिस्टल पैलेस की शानदार जीत, तीसरी बार एफए कप फाइनल में

क्रिस्टल पैलेस ने इस्माइला सा के दो गोल से शनिवार को वेम्बली स्टेडियम में एस्टन विला को 3-0 से हराकर तीसरी बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। @CPFC क्रिस्टल पैलेस 1990 और 2016 में इस टूर्नामेंट के फाइनल…

Ragwendra P Singh
April 27, 2025
1 min read
वेम्बली में क्रिस्टल पैलेस की शानदार जीत, तीसरी बार एफए कप फाइनल में

क्रिस्टल पैलेस ने इस्माइला सा के दो गोल से शनिवार को वेम्बली स्टेडियम में एस्टन विला को 3-0 से हराकर तीसरी बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

@CPFC

क्रिस्टल पैलेस 1990 और 2016 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था लेकिन दोनों अवसरों पर उसे मैनचेस्टर युनाइटेड ने हराया था।

इस्माइला सा की मदद से खेल के 31वें मिनट में एबेरेची एज़े ने गोल करके क्रिस्टल पैलेस से को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 58वें और फिर स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में गोल करके अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। क्रिस्टल पैलेस 17 मई को होने वाले फाइनल में मैनचेस्टर सिटी या नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से भिड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।