द इंडियन व्यू

वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने जीते खिताब

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना में आयोजित दो दिवसीय एलपीएससी क्राउन इंटर-ब्रांच हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आम्रपाली…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
2 min read
वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने जीते खिताब

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना में आयोजित दो दिवसीय एलपीएससी क्राउन इंटर-ब्रांच हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आम्रपाली योजना की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में गोमती नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

आम्रपाली योजना की बालिका टीम उपविजेता, गोमती नगर की बालक टीम रही दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा के साथ खेल भावना का भी प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या कहकशां अरबी के मार्गदर्शन में किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय ने विजेता तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद तौहीद ने उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।

समापन समारोह में सुषमा सिंह सेंगर और डॉ. सुमंत पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आम्रपाली योजना की बालिका टीम के उपविजेता बनने में मुख्य प्रशिक्षक शिवनाथ मिश्रा और प्रशिक्षिका नेहा के निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं रणनीतिक तैयारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच मिला और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में पहल हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।