द इंडियन व्यू

8 दिसंबर 2011: सहवाग की ऐतिहासिक पारी ने इंदौर वनडे को किया खास

इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कुछ सबसे यादगार पलों का साक्षी रहा है। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में, वीरेंद्र सहवाग ने बल्लेबाजी का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि पूरे क्रिकेट जगत…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
2 min read
8 दिसंबर 2011: सहवाग की ऐतिहासिक पारी ने इंदौर वनडे को किया खास

इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कुछ सबसे यादगार पलों का साक्षी रहा है। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में, वीरेंद्र सहवाग ने बल्लेबाजी का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई।

आज, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें उसी मैदान पर आमने-सामने हैं, सहवाग की वह ऐतिहासिक पारी फिर से चर्चा में आ गई है। यह मैदान हमेशा से ही रनों की भरमार के लिए मशहूर रहा है, और सहवाग की उस तूफानी पारी ने इसे और भी खास बना दिया।

8 दिसंबर 2011 को खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने उस मुकाबले में मात्र 149 गेंदों में 219 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बौछार कर दी थी।

सहवाग ने कुल 25 चौके और 7 छक्के मारे थे, जिसका अर्थ है कि उन्होंने अपनी पारी के 142 रन केवल चौकों-छक्कों से बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 146.97 का रहा, जिसने वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था।

साभार : गूगल

सहवाग की इस पारी की रफ्तार का अंदाजा उनके माइलस्टोन्स से लगाया जा सकता है। उन्होंने अपना अर्धशतक 41 गेंदों में और शतक मात्र 69 गेंदों में पूरा किया था।

इसके बाद उन्होंने और आक्रामक रुख अपनाया और 112 गेंदों में 150 रन पूरे करने के बाद, केवल 140 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर इतिहास रच दिया था।

वह उस समय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे और उनकी यह पारी लंबे समय तक वनडे का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रही।

सहवाग के इस महा-शतक से भारत ने 50 ओवरों में 418/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पारी में गौतम गंभीर (67) और सुरेश रैना (55) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 49.2 ओवरों में 265 रनों पर सिमट गई और भारत ने यह मैच 153 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। भारत से रवींद्र जडेजा और अपना डेब्यू मैच खेल रहे राहुल शर्मा ने 3-3 विकेट लिए थे। सहवाग की वह पारी आज भी इंदौर के मैदान की पहचान बनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।