वीबी-जी-राम-जी कानून गरीबों के खिलाफ, सत्ता को केंद्रीकृत कर रही है माेदी सरकार: राहुल गांधी
रायबरेली : अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दाैरे पर आए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार काे मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी-राम-जी कानून लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किये। राहुल गांधी ने इस कानून…

रायबरेली : अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दाैरे पर आए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार काे मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी-राम-जी कानून लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किये। राहुल गांधी ने इस कानून काे गरीबों के खिलाफ बताते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के बजाय नौकरशाहों को प्राथमिकता दे रही है और सत्ता को केंद्रीकृत करना चाह रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025 (वीबी जी राम जी विधेयक) के विरोध में कांग्रेस देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा का मकसद बेरोजगार ग्रामीणों को पैसे कमाने का जरिया देना था, लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा नहीं चाहते। वे सत्ता को केंद्रीकृत करना चाहते हैं और इसे नौकरशाही को सौंपना चाहते हैं। वह गरीबों को भूखा मरने के लिए छोड़ना चाहते हैं। एक्ट में सुधार के नाम पर गरीबों का सुरक्षा कवच हटाया गया है। उन्होंने एक्ट से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की भी निंदा की।
राहुल गांधी के दौरे में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम ऊंचाहार के उमरन में आयोजित मनरेगा चौपाल रही। उन्होंने मनरेगा चौपाल को संबोधित करते कहा कि हमारी कांग्रेस की तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो विचार था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको आर्थिक जिम्मेदारी दी जाए। दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के गरीब लोगों के लिए तय मजदूरी देय हो ताकि किसी को भी कहीं से भी कम मजदूरी न मिले।प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सत्ता की पूरी ताकत को अपने पास रखना चाहते हैं; वह सत्ता नाैकरशाहों को देना चाहते हैं। यह बड़ी बात नहीं कि मनरेगा का नाम बदला गया है, लेकिन नाम बदल कर गांधीजी का अपमान जरूर किया गया है। उससे बड़ी बात है कि जो गरीब जनता है, उससे संरक्षण हटा दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार की सोच की जड़ को काटा गया है। इसलिए कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जो मजदूरी करते हैं, उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा धन अडाणी और अंबानी के पास चला जाए, एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी देश की जनता का पैसा खींच कर अडाणी और अंबानी को देने में लगे हैं।
इस अवसर सांसद केएल शर्मा, पूर्व विधायक अजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने भएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं से मुलाकात की व पंचायत चुनावों को लेकर भी गहन चर्चा की। राहुल गांधी ने यहां आईटीआई ग्राउंड पर हो रहे रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। उससे पहले उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और आठ नए कार्यों का शिलान्यास भी किया व रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
