विश्व शौचालय दिवस पर पूरे देश में जल शक्ति मंत्रालय का अभियान शुरू
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने विश्व शौचालय दिवस पर देशभर में ‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 दिसंबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायिक और घरेलू शौचालयों की कार्यक्षमता जांच, मरम्मत,…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने विश्व शौचालय दिवस पर देशभर में ‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 दिसंबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायिक और घरेलू शौचालयों की कार्यक्षमता जांच, मरम्मत, सौंदर्य सुधार, संचालन व्यवस्था मजबूत करने और व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने शौचालयों की स्थिरता और ग्रामीण स्वच्छता प्रणाली को मजबूत करने पर केंद्रित है।केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, अभियान का मुख्य फोकस समुदायिक शौचालय परिसरों और घरों में बने शौचालयों की स्थिति का मूल्यांकन, आवश्यक सुधार कार्य और स्वच्छता व्यवहार को बढ़ावा देना है। विद्यालयों और ग्रामीण समुदायों में स्वच्छता, मल प्रबंधन, जलवायु अनुकूल स्वच्छता प्रणाली और सेवा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जन भागीदारी के माध्यम से सम्पूर्ण स्वच्छता बनाए रखने का लक्ष्य तय किया गया है।अभियान के लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जिम्मेदारियां तय की गई हैं और सभी सम्बंधित विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जागरूकता गतिविधियों के लिए राज्यों से स्थानीय प्रमुख व्यक्तित्वों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों, युवा समूहों और विद्यालयी बच्चों को शामिल करने का अनुरोध किया गया है। अभियान में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान और पात्र परिवारों को शौचालय स्वीकृति पत्र वितरण भी शामिल है।उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की शुरुआत साल 2014 में हुई थी और साल 2019 तक 11 करोड़ से अधिक शौचालय देशभर में बनाए जा चुके हैं। मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत 2020 में हुई जो खुले में शौचमुक्त स्थिति की स्थिरता और गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव में बदलने पर केंद्रित है। अभियान अवधि के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन तंत्रों को और मजबूत करने के लिए कहा गया है।---------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
