द इंडियन व्यू

विश्व रैपिड शतरंज में भारत का दमखम: हम्पी शीर्ष पर, गुकेश-एरिगैसी की मजबूत चुनौती

अपने धैर्य और दृढ़ता का शानदार नमूना पेश करते हुए मौजूदा विजेता कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग में संयुक्त बढ़त बनाए रखी, जबकि स्टार भारतीय डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी भी ओपन…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
2 min read
विश्व रैपिड शतरंज में भारत का दमखम: हम्पी शीर्ष पर, गुकेश-एरिगैसी की मजबूत चुनौती

अपने धैर्य और दृढ़ता का शानदार नमूना पेश करते हुए मौजूदा विजेता कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग में संयुक्त बढ़त बनाए रखी, जबकि स्टार भारतीय डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी भी ओपन वर्ग मैच में बने रहे।

महिला वर्ग में अब जबकि तीन राउंड का खेल होना बाकी है तब हम्पी चीन की झू जिनर के साथ अधिकतम आठ अंकों में से 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। इन दोनों से पीछे छह अंकों के साथ 10 खिलाड़ी हैं, जिनमें भारत की द्रोणावल्ली हरिका भी हैं।

ओपन वर्ग में 13 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें नौ राउंड के बाद क्लासिकल प्रारूप के विश्व विजेता गुकेश और एरिगैसी 6.5 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। यह भारतीय जोड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज व्लादिस्लाव आर्टेमिएव और हैंस नीमन (प्रत्येक 7.5 अंक) से एक अंक पीछे है।

ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी और एलेक्सी सरना के खिलाफ दो ड्रॉ के साथ शुरुआत करने के बाद गुकेश ने स्पेन के डेविड एंटोन को हराया लेकिन उन्हें अगले दौर में नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार मिली।

साभार : गूगल

रूस के 27 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर्टेमिएव ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के विश्व रैपिड चैंपियन मैग्नस कार्लसन और एरिगैसी को हराकर सुर्खियां बटोरीं।

संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे आर्टेमिएव और नीमन के बाद चार खिलाड़ी कार्लसन, एलेक्सी सरना, यागिज़ एर्दोगमस और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधे अंक पीछे हैं।

महिला वर्ग में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें भारत की दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी ने सारा खादेम को हराकर सातवें दौर के अंत में छह अंकों के साथ एकमात्र बढ़त हासिल की, जबकि आठ खिलाड़ी उनसे आधे अंक पीछे थे।

रूस की ग्रैंडमास्टर गोरियाचकिना एलेक्जेंड्रा के खिलाफ आठवें दौर में ड्रॉ खेलने से भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का स्कोर 6.5 हो गया, जबकि झू जिनर ने दिन के आखिरी दौर में भारत की महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख को हराकर हम्पी के साथ शीर्ष स्थान पर जगह बनाई।

रविवार को विश्व रैपिड टूर्नामेंट का तीसरा और अंतिम दिन होगा, जिसमें ओपन वर्ग में चार और महिला वर्ग में तीन राउंड खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।