द इंडियन व्यू

विश्व कप तीरंदाजी: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें फाइनल में, दो पदक तय

भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में जगह बनाई, जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए। साभार : गूगल भारत से ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
2 min read
विश्व कप तीरंदाजी: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें फाइनल में, दो पदक तय

भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में जगह बनाई, जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए।

साभार : गूगल

भारत से ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239 . 232 से हराया। इसके बाद डेनमार्क को 232 . 231 से हराया।

महिला कंपाउंड वर्ग में भारत की मधुरा धमनगांवकर, चिकिता तानीपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कजाखस्तान को क्वार्टर फाइनल में हराया। इसके बाद ब्रिटेन को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां शनिवार को उसका सामना मैक्सिको से होगा।

ब्रिटेन के खिलाफ पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पहली सीरिज 59 . 60 से गंवा दी जिसके बाद 60 . 58 से जीता। तीसरी सीरिज में भारत 60 . 57 से विजयी रहा और चौथा सेट भी इसी अंतर से जीता।

सेमीफाइनल में भारत ने पहली सीरिज 57 . 60 से गंवाई जबकि दूसरी में स्कोर 58 . 58 रहा। तीसरी सीरिज भारत ने 115 . 118 से गंवाई। इसके बाद भारत ने 57 . 56 से जीत दर्ज की। महिला कंपाउंड वर्ग में भारत ने कजाखस्तान को 232 . 229 से और ब्रिटेन को 232 . 230 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।