विलियम्स के गोल से भारत ने पनामा को दी टक्कर, 1-1 से बराबरी पर छूटा मुकाबला
भारतीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को यहां पनामा के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी मामूली बढ़त गंवा दी लेकिन फिर भी दुनिया की 44वें नंबर की टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। कुछ ही महीने पहले फीफा विश्व कप खेलने…

भारतीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को यहां पनामा के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी मामूली बढ़त गंवा दी लेकिन फिर भी दुनिया की 44वें नंबर की टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
कुछ ही महीने पहले फीफा विश्व कप खेलने वाले देश के खिलाफ यह ड्रॉ निश्चित रूप से मुख्य कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाएगा। पनामा की टीम में विश्व कप खेलने वाले कई खिलाड़ी शामिल थे।
भारत के लिए भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रेयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल किया लेकिन उमर वालेंसिया ने 68वें मिनट में बराबरी का गोल कर स्कोर बराबर कर दिया और यह पक्का किया कि पनामा को उस देश के खिलाफ हार की शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़े जो खेल के प्रति दीवानगी भरे समर्थन के बावजूद फीफा रैंकिंग में 138वें स्थान पर है।

यह ड्रॉ भारतीय टीम का मनोबल भी ऊंचा रखेगा जो देश के फुटबॉल इतिहास में अब तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी और पांच बार के विश्व कप चैंपियन ब्राजील के खिलाफ तीन अक्टूबर को कोलकाता में अगले मैत्री मैच में खेलेगी और उसके बाद छह अक्टूबर को दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला करेगी।
पूरे मैच के दौरान भारत ने पनामा के डिफेंडरों को व्यस्त रखे रहा और ऐसे ही एक मूव में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विलियम्स (अब भारतीय पासपोर्ट रखते हैं) ने शुरुआती गोल किया। आकाश मिश्रा की मदद से डिफेंडर बिजॉय वर्गीज ने विलियम्स को पास दिया जिन्होंने इसे पनामा के गोल में पहुंचाकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
एक गोल से पिछड़ने पर पनामा के कोच थॉमस क्रिस्टियनसेन ने दूसरे हाफ में कुछ बदलाव किए और 68वें मिनट में मेजर लीग सॉकर खिलाड़ी उमर वालेंसिया के शानदार शॉट की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
