द इंडियन व्यू

विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी के दावेदार हैं ये 3 खिलाड़ी, नंबर-3 तो लगा चुका है तिहरा शतक

Virat Kohli Replacement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया था. ऐसे में अब इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में ये…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी के दावेदार हैं ये 3 खिलाड़ी, नंबर-3 तो लगा चुका है तिहरा शतक

Virat Kohli Replacement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया था. ऐसे में अब इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में ये दोनों दिग्गज नजर नहीं आएंगे. ओपनिंग करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना जा सकता है. मगर, अब सवाल उठता है कि विराट कोहली की जगह टेस्ट में अब नंबर-4 पर बल्लेबाजी कौन करेगा? तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जो कोहली की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

श्रेयस अय्यर

विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर टेस्ट क्रिकेट में लेने के दावेदारों की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम आ रहा है. अय्यर ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.86 के औसत से 1287 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी आया है. अपने टेस्ट करियर में अब तक अय्यर ने 2 बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए हैं.

साई सुदर्शन

इस लिस्ट में साई सुदर्शन का नाम देखकर आपको हैरानी हो सकती है, क्योंकि अब तक इस खिलाड़ी को टेस्ट में मौका नहीं मिल सका है. मगर, सुदर्शन ने पिछले कुछ वक्त में आईपीएल 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की है. उनकी बैटिंग की सबसे अच्छी बात ये है कि वह परिस्थियों के अनुसार बैटिंग करना जानते हैं. उनके फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी काफी अच्छे हैं. साई ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें 39.93 के औसत से 1957 रन बनाए हैं.

करुण नायर

करुण नायर का डोमेस्टिक सीजन कमाल का रहा है. रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे 2024-25 में मिलाकर उन्होंने 9 शतक लगाए और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. नायर ने डेब्यू सीरीज में ही तिहरा शतक ठोक दिया था. मगर, फिर वह फॉर्म खो बैठे और उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. नायर 8 सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं. मगर, अब विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद सिलेक्टर्स करुण नायर की तरफ देख सकते हैं, क्योंकि इनके पास अनुभव है और फॉर्म भी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।