विराट और रोहित की वनडे फिटनेस पर कुंबले चिंतित, बोले- 'चुनौती होगी'
भारतीय कप्तान और कोच रहे अनिल कुंबले ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके इन दो दिग्गज बल्लेबाजों को लेकर अनिल कुंबले ने कहा है कि सिर्फ वनडे…

भारतीय कप्तान और कोच रहे अनिल कुंबले ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके इन दो दिग्गज बल्लेबाजों को लेकर अनिल कुंबले ने कहा है कि सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए आवश्यक फिटनेस स्तर को बनाए रखना इनके लिए मुश्किल होगा।

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि रोहित और विराट कोहली अब अपने बाकी बचे करियर को एंजॉय करना चाहिए। जून 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमें लेने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों ने सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की इच्छा जाहिर की है।
यही कारण है कि अनिल कुंबले ने कहा है कि इनके लिए फिटनेस मेंटेन करना कठिन होगा, क्योंकि अब साल में बहुत कम वनडे मैच होते हैं। अगले 12 महीने में करीब 12 ही वनडे मैच भारतीय टीम को खेलने हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान अनिल कुंबले ने कहा, “वनडे क्रिकेट के लिए तैयारी के मामले में सिर्फ वही करना आसान नहीं है, जो आपको करना है या जो छह महीने बाद होना है।
यह एक चुनौती होगी, चाहे आप कोई भी हों और आपने पिछले कुछ सालों में अपना करियर कितना भी अच्छा क्यों न बनाया हो, लेकिन वे चैंपियन खिलाड़ी हैं, इसलिए वे जानते हैं कि उन्हें किस तरह से खेलना है और जब तक वे खेलते हैं, तब तक चैंपियन खिलाड़ियों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है।
आप हर एक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानेंगे कि उन्हें कैसा खेलना चाहिए था या वे कैसा खेल सकते थे।” उन्होंने आगे कहा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों के साथ मिलकर जो भी हो, उसका जश्न मनाया जाए। आदर्श रूप से, वे 2027 विश्व कप तक खेलना चाहेंगे, क्योंकि ऐसा कुछ (भारत 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता) नहीं हुआ।
हमने 2023 (विश्व कप) का फाइनल देखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम की।" रोहित शर्मा ने कभी वनडे विश्व कप नहीं जीता। ऐसे में वह खुद को एक और मौका देना चाहते हैं, क्योंकि 2019 में वाइस कैप्टन और 2023 में कैप्टन के तौर पर वे ट्रॉफी से चूक गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
