विराट और रोहित की जगह भरने के लिए भारत में प्रतिभाओं कमी नहीं : एंडरसन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय के दो सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत में ऐसी प्रतिभाएं…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय के दो सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत में ऐसी प्रतिभाएं हैं जो रोहित और विराट के जाने से खाली हुई जगह को भर सकती हैं।
जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में एक करार दिया। एंडरसन ने कहा, विराट एक महान बल्लेबाज रहे हैं। उनकी कमी टेस्ट फॉर्मेट में निश्चित रुप से भारतीय टीम को खलेगी लेकिन भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह मौजूद है जो उन्हें रिप्लेस करेगा और उनकी कमी की भरपाई करेगा।
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच टेस्ट फॉर्मेट में हमेशा से एक कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिली है। कभी एंडरसन तो कभी कोहली एक दूसरे पर भारी पड़ते रहे हैं। कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 36 पारियों में 305 रन बनाए हैं। इस दौरान दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 7 बार विराट कोहली को आउट किया है।
जेम्स एंडरसन ने टॉकस्पोर्ट पर रोहित शर्मा के संन्यास पर कहा, रोहित के जाने के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिलेगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट आईपीएल से नए और आक्रामक युवाओं को टेस्ट फॉर्मेट में जगह दे रहा है। टीम इंडिया टेस्ट में मजबूत हो रही है। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम एक बड़ी चुनौती बनाती जा रही है।
विराट कोहली ने 12 मई को अपने 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था। विराट बतौर कप्तान और बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में एक बड़ी विरासत छोड़ कर गए हैं। उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रुप में याद किया जाएगा जिसने टेस्ट क्रिकेट को आक्रामकता और जुनून के साथ खेला। विराट ने अपने 14 साल के टेस्ट करियर में 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक की मदद से 9230 रन बनाए।
भारतीय क्रिकेट टीम को अब रोहित-कोहली के बगैर जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इसके साथ ही टीम नया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र भी शुरू हो जाएगा। एंडरसन ने इस पर कहा, इस साल इंग्लैंड के लिए अहम साल है और एशेज सीरीज भी खेली जानी है। भारतीय टीम इंग्लैंड को उसकी घरेलू परिस्थितियों में भी बहुत मुश्किल चुनौती देने जा रही है। भारतीय टीम मजबूत है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
