वियतनाम ओपन फाइनल में इशारानी बरुआ की चुनौती खत्म, थाई खिलाड़ी ने सीधे गेम में हराया
भारत की उभरती हुई शटलर इशारानी बरुआ रविवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की सरुनरक विटिडसर्न से सीधे गेम में हार गई। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज और यहां तीसरी वरीयता…

भारत की उभरती हुई शटलर इशारानी बरुआ रविवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की सरुनरक विटिडसर्न से सीधे गेम में हार गई।
विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त इशारानी को महिला एकल के फाइनल में अपनी गैर-वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी से 34 मिनट में 8-21 15-21 से हार मिली।

विश्व रैंकिंग में 106वें स्थान पर काबिज थाईलैंड की खिलाड़ी के हाथों 22 वर्षीय इशारानी की यह दूसरी हार है। इशारानी ने सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय खिलाड़ी रक्षिता श्री रामराज को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
