विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
नई दिल्ली : विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं रखीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में स्वयं इसका जवाब देने की मांग की। इन मुद्दों में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप का बयान…

नई दिल्ली : विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं रखीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में स्वयं इसका जवाब देने की मांग की। इन मुद्दों में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप का बयान तथा बिहार एसआईआर प्रक्रिया शामिल हैं।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विपक्ष मानसून सत्र के दौरान प्रमुख मुद्दों को उठायेगा और इस दौरान प्रधानमंत्री की उपस्थिति होनी चाहिए और उन्हें स्वयं इन पर जवाब देना चाहिए।
वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान, बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया, देश में परिसीमन की स्थिति, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, एआई 171 विमान दुर्घटना और मणिपुर में जारी गृह संघर्ष जैसे विषयों को लेकर गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी मुद्दे आम जनता से जुड़े हैं और इन पर संसद के पटल पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
