विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 03 अगस्त तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली : राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक 03 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11 बजे होगी। सदन की बैठक शुरू होते ही आवश्यक पत्र…

नई दिल्ली : राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक 03 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11 बजे होगी।
सदन की बैठक शुरू होते ही आवश्यक पत्र पटल पर रखे गए। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति देने की मांग की। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बाद में खरगे को अपनी बात रखने की अनुमति दी लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम 267 के तहत दिए गए किसी भी नोटिस को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस निर्णय के बाद विपक्षी सदस्यों ने पेपर लीक और राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी।
हंगामे के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह सदन में ‘सड़क छाप राजनीति’ कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सदन में उपस्थित हैं लेकिन विपक्ष सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है तथा विपक्ष केवल अराजकता फैलाकर हंगामा खड़ा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जनता से विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है और देश सबकुछ देख रहा है।
विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रहने पर सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। अब सदन की अगली बैठक 03 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
