विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा 02 बजे तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई…

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी। राज्यसभा में न ही शून्यकाल चल पाया न ही प्रश्नकाल चल पाया।
राज्यसभा के उपसभापति ने बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि आज नियम 267 के तहत 25 नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिस पर बिहार में चल रहे मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण के मामले में चर्चा कराने की मांग को अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
उपसभापति हरिवंश ने सदस्यों से आग्रह किया कि राज्यसभा में एमडीएमके पार्टी के नेता वाइको कल राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इनको महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलने दें। वाइको ने हंगामे के बीच श्रीलंका की नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया।
उसके बाद उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही दोबारा 12 बजे शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण इसे फिर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
