विपक्ष के सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करेंगे
नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ इंडिया ब्लॉक सोमवार को एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करेगा। सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में…

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ इंडिया ब्लॉक सोमवार को एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करेगा। सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता सोमवार को मार्च करेंगे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन परिसर से दिल्ली स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) कार्यालय तक होगा। विपक्षी सांसद एक किलोमीटर पैदल चलकर ईसीआई कार्यालय पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है।
उसी दिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह डिनर दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में आयोजित होगा, जिसमें इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों के शामिल होने की संभावना है।
यह दूसरी बार है, जब बिहार में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) और चुनावों में कथित धांधली के विषय पर कांग्रेस की ओर से डिनर मीटिंग रखी जाएगी। इससे पहले, इंडिया ब्लॉक के नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर डिनर मीटिंग के लिए एकत्रित हुए थे। उस समय विपक्षी नेताओं ने बिहार में एसआईआर और तथाकथित वोट चोरी मॉडल के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।
बैठक में 25 दलों के कई नेता शामिल हुए, जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा-सपा प्रमुख शरद पवार, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राजद के तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा और टी.आर. बालू, भाकपा के डी. राजा, माकपा नेता एम.ए. बेबी, एमएनएम प्रमुख कमल हासन और भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य शामिल थे।
इस दौरान राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉग के नेताओं को वोट चोरी पर प्रेजेंटेशन दी। राहुल ने चुनावी प्रक्रिया में तथाकथित धोखाधड़ी के सबूत पेश किए। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
