द इंडियन व्यू

विदेशों में भी गणतंत्र दिवस की धूम, भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। भारत का 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में धूमधाम से मनाया गया। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में राष्ट्रध्वज फहराया गया और भारतीय राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति द्रौपदी…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
विदेशों में भी गणतंत्र दिवस की धूम, भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। भारत का 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में धूमधाम से मनाया गया। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में राष्ट्रध्वज फहराया गया और भारतीय राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को दोहराया। इसके अलावा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रवासी भारतीयों ने भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने भारतीय तिरंगा फहराया। वहीं जिनेवा स्थित स्थायी मिशन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने तिरंगा फहराया, जहां भारतीय समुदाय के 300 से अधिक सदस्यों ने बड़े उत्साह से समारोह में हिस्सा लिया।
पड़ोसी देशों की बात करें तो बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्रीलंका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. सत्यंजल पांडे ने इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया और यहां नौसेना बैंड ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक निकटता को प्रदर्शित करते हुए भारतीय देशभक्ति गीतों की धुन बजाई। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के महत्वपूर्ण अंश पढ़े।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, समारोह की शुरुआत भारतीय राजदूत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। राजदूत ने भारतीय सशस्त्र बलों के शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके परिजनों को धनराशि वितरित कर सम्मानित किया। दूतावास ने नेपाल के 29 शैक्षणिक संस्थानों को 23.5 लाख रुपये की पुस्तकें भी दान कीं।
इसके साथ ही लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में परंपरागत ध्वजारोहण समारोह के साथ राष्ट्रगान गाया गया, जबकि जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इजरायल में भारत के दूतावास प्रभारी राजीव बोडवाडे ने करीब 200 भारतीयों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया, वहीं सिंगापुर में उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले के साथ लगभग 2500 भारतीय गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल हुए। इंडोनेशिया, घाना और फिलीपींस में भारतीय समुदाय द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भरतनाट्यम का मनमोहक प्रदर्शन और वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन हुआ, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…