विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत की राजकीय यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और विदेश मंत्री मौरो विएरा से शनिवार को मुलाकात की। डॉ जयशंकर ने इस मुलाकात के बारे में एक्स पर कहा,…

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत की राजकीय यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और विदेश मंत्री मौरो विएरा से शनिवार को मुलाकात की।
डॉ जयशंकर ने इस मुलाकात के बारे में एक्स पर कहा, राष्ट्रपति लूला ने भारत के साथ अपनी "रणनीतिक साझेदारी" को और गहरा करने के लिए गर्मजोशी और मार्गदर्शन साझा किया, जो सराहनीय है। आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच एक औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होने वाली है, जो हमारे रिश्तों को एक नई ऊर्जा और रफ़्तार देगी।"
उल्लेखनीय है कि भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से ब्राजील के राष्ट्रपति अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर भारत में हैं। आज का दिन दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
