द इंडियन व्यू

विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को रूस रवाना होंगे। रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त, 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
2 min read
विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को रूस रवाना होंगे। रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त, 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस. जयशंकर अपनी रूस यात्रा के दौरान 20 अगस्त को होने वाली भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित होगी। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मॉस्को में आयोजित भारत-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान एस. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह यात्रा भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे पहले, रूसी विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की पुष्टि की थी। 13 अगस्त को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय ढांचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

सर्गेई लावरोव का शेड्यूल साझा करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मास्को में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की हालिया मॉस्को यात्रा के बाद हो रही है, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की थी। इसके अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर और लावरोव के बीच आगामी बैठक 15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई बातचीत के बाद हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…